Date: 24/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाढ़ के पानी से आये 3 मगरमच्छ, लोगो में दहशत, वन विभाग ने नहीं किया रेस्क्यू

8/30/2025 2:40:33 PM IST

7554
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Munger : मुंगेर के गंगा नदी मे पूर्व में आए बाढ़ ने तीन मगरमच्छों को भी अपने साथ बहा ले आई। जो सदर प्रखंड बरदह गांव स्थित एक गहरे गड्ढे में फंस गया । अब हाल यह है कि वो उस गड्ढा से निकल नहीं पा रहा और उसी गड्ढे के पानी में बड़े आराम से रह रहा है और यदा कदा उस ओर से आने जाने वाले लोगों को भी दिखाई दे देता है । कभी गढ्ढे में कही धूप खाते तो कभी पानी में आराम से तैरते दिखाई पड़ जाता है। जिससे वहां के स्थानीय लोग काफी दहशत में है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने अभी तक कोई कारवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों के अनुसार मिर्जापुर बरदह में पत्थर उत्खनन बंद होने के बाद वहां बड़ा गड्ढा छूट गया जिसमें पानी जमा हो जाता है।  और जब 15 दिन पूर्व मुंगेर में बाढ़ आया था तो उस बाढ़ के पानी में गंगा के रास्ते तीन विशालकाय मगरमच्छ उस गड्ढा में आ गया । जब पानी उतरा तो वह वापस गंगा में नहीं जा सका और उसी गड्ढा में फंस कर रह गया । अब पानी और भी कम हो गया जिस कारण वह इस गड्ढा से बाहर भी नहीं आ पा रहा है । अब हाल यह है कि । उस गड्ढे में बड़े आराम से तीनों मगरमच्छ विचरते रहते है । कभी धूप सकते है कभी पानी में बड़े आराम से तैरते आने जाने वाले लोगों को दिखाई दे जाते है। जिससे लोग दहशत में आ जाते है । साथ ही बताया कि इस बात को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचना दी गई पर वन विभाग के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं गई न ही उस मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया है ।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट