Date: 29/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भ्रूण जांच के बाद गर्भपात के दौरान महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा

10/29/2026 12:23:56 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : ताजा मामला कतरास थाना अंतर्गत श्यामडीह मोड़ के समीप सेंट्रल डायग्नोस्टिक का है जहाँ बीती रात अवैध तरिके से गर्भपात के दरमियान महिला की मौत हो गई। बाघमारा में एक बार फिर भ्रूण जाँच का मामला सामने आया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति सोनू कुमार केवट ने कुछ दिन पूर्व सेंट्रल  डायग्नोस्टिक के महिला का भ्रूण जाँच करवाया था।उसके बाद गर्भपात के लिए उसे उसी जांच घर में ही भर्ती कराया गया और उसे  गर्भपात कराया जा रहा था। इसी दौरान महिला की मौत तबीयत बिगड़ने से हो गई।उसके बाद उसे समीप के संजीवनी अस्पताल में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की खबर पाकर बोकारो निवासी 22 वर्षीय मृतिका किरण देवी के मायके वाले अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।साथ ही प्रशासन से उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग के रहे हैं। परिजनों ने संजीवनी अस्पताल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए यह कहा कि इस अस्पताल में भी लाये जाने के बाद उसका इलाज नहीं किया गया। फिलहाल पूरे मामले पर बाघमारा एसडीपीओ द्वारा तफ्तीश की जा रही है।साथ ही उनके आदेश पर डायग्नोस्टिक संचालक पवन केवट और मृतिका के पति सोनू कुमार केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं मामले को लेकर मृतिका के परिजन संजीवनी अस्पताल पर डंटे हैं।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट ।