Date: 24/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कार्तिक पूर्णिमा पर दामोदर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, पुण्य की डुबकी लगाकर मांगी परिवार की खुशहाली!
11/24/2026 12:32:54 PM IST
6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धनबाद के कोयलांचल में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंगलवार की अहले सुबह से ही दामोदर नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मोहलबनी, सुदामडीह और लाल बंगला घाट पर महिला, पुरुषों और बुजुर्गों ने पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और दीपदान कर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तस्वीरें धनबाद के दामोदर नदी घाटों की हैं, जहां कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सूरज की पहली किरण के साथ ही मोहलबनी घाट, सुदामडीह घाट और लाल बंगला स्थित दामोदर घाट पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। किसी ने परिवार के साथ पवित्र स्नान किया, तो किसी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों के बीच दान-पुण्य किया और नदी तट पर दीपदान कर संतान की उन्नति, परिवार की खुशहाली और देश की तरक्की की प्रार्थना की। हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान, पूजा-पाठ और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि इस विशेष तिथि पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी और सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। खास बात यह रही कि इस धार्मिक उत्सव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का उत्साह देखते ही बन रहा था। दामोदर नदी के घाटों पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर कोयलांचल की धार्मिक आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक पेश की।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कार्तिक पूर्णिमा पर दोमुहानी में आस्था का महाकुंभ, श्रद्धालुओं संग सरयू राय ने लगाई डुबकी!
#
SNMMCH के बाहर कचरे में मिलीं शिशुओं की सैकड़ों दवाइयां, एक्सपायरी डेट भी मिटाई गई
#
स्थापना दिवस कार्यक्रम से नदारद रहे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, दूसरे कार्यक्रम में हुए शामिल
#
पॉलिटेक्निक रोड पर 150 घर चिह्नित, सरकारी जमीन की नापी से मचा हड़कंप!
#
अर्जुन मुंडा ने मां को दिया अंतिम कंधा, सायरा मुंडा के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेठालाल-बापूजी और दयाबेन की थीम पर जमशेदपुर में बन रहा दुर्गा पूजा पंडाल, दिखेगा गोकुलधाम सोसायटी का नजारा....
#
भोजपुर में आइसा ने 5 हजार छात्रों को सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य
#
सुदेश महतो की हुंकार, युवराज शाहदेव सैकड़ों समर्थकों संग आजसू में शामिल...
#
पुलिस पर गोली चलेगी तो जवाब भी मिलेगा’, एनकाउंटर पर विधायक का विपक्ष को जवाब..
#
भ्रूण जांच के बाद गर्भपात के दौरान महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा