Date: 12/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेजी से यूरेनियम संवर्धन कर रहा पाकिस्तान, पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार की स्थिति की हुई समीक्षा
9/5/2025 4:31:51 PM IST
7653
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Delhi :
पाकिस्तान के परमाणु हथियार पर बुलेटिन ऑफ एटमिक साइंटिस्ट ने नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार की स्थिति की समीक्षा की गई है। इसमें पाया गया है कि पाकिस्तान के पास वर्तमान में लगभग 170 परमाणु हथियार हैं। इसमें 2023 के बाद से कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने 1999 में अनुमान लगाया था कि 2020 तक पाकिस्तान के पास 60 से 80 परमाणु वारहेड होंगे, लेकिन तब से कई हथियारों का विकास किया गया है, जिससे शस्त्रागार में बड़ा इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार को गुप्त रखे हुए है, ऐसे में यह रिपोर्ट सैटेलाइट तस्वीरों, मीडिया रिपोर्ट और विशेषज्ञों के अनुमानों पर आधारित है। बुलेटिन ऑफ एटमिक साइंटिस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान ने कई ऐसे हथियारों का निर्माण किया है, जो परमाणु वारहेड को डिलीवर कर सकते हैं। पाकिस्तान के पास चार प्लूटोनियम प्रोडक्शन रिएक्टर हैं और वह बड़े पैमाने पर यूरेनियम संवर्धन इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित कर रहा है। इससे पाकिस्तान के परमाणु भंडार में अगले कुछ वर्षों में और वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, यह वृद्धि कई कारकों पर निर्भर करेगी, जिसमें पाकिस्तान के परमाणु मिसाइल लॉन्चरों की संख्या, परमाणु रणनीति और भारतीय परमाणु शस्त्रागार में वृद्धि प्रमुख होंगे।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर भारत अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार नहीं करता या फिर अपनी पारंपरिक सैन्य शक्ति को मजबूत नहीं करता है तो पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना कम ही होगी। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान का परमाणु हथियार कार्यक्रम स्थिर हो सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार का विश्लेषण पूरी तरह से अनिश्चितता से भरा है, क्योंकि यहां सरकारी तौर पर कोई भी आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। पाकिस्तानी सरकार ने कभी भी अपने परमाणु शस्त्रागार के आकार का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया है और आमतौर पर अपने परमाणु सिद्धांत पर कोई टिप्पणी नहीं करती है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 181 से ज्यादा मौतों की पुष्टि
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, सरना धर्म कोड पर गरजे इरफान अंसारी
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
आस्था की अनोखी तस्वीर: विशाल शिवलिंग की प्रतिमूर्ति लेकर बाबाधाम जा रहे कांवरिया