Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाढ़ के बाद पंजाब में बीमारी से बचाने की कोशिश,घर-घर जाकर हो रहा...
9/12/2025 1:16:19 PM IST
7655
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
पंजाब में आई भयावह बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए पंजाब सरकार ने राहत अभियान शुरू किया है. इस अभियान के दौरान नई दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम पंजाब पहुंची और पीड़ित लोगों का हेल्थ चेकअप किया. चेकअप में सबसे ज्यादा बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में समस्या और स्किन से संबंधित बीमारियां देखी गईं।
राहत अभियान के दौरान पहुंची टीम का नेतृत्व नई दिल्ली के एम्स के डायरेक्टर प्रोफेसर एम. श्रीनिवास और मेडिकल सुप्रीडेंट डॉ. निरुपम मदान कर रहे हैं।
3 हजार से ज्यादा लोगों का किया चेकअप
राहत अभियान के दौरान डॉक्टरों ने राज्य के कई इलाकों का दौरा किया, जिनमें अजनाला, सिद्धे वाला रामदास, गुरदासपुर और फिरोजपुर इलाके शामिल हैं. डॉक्टरों ने इन इलाकों में जाकर करीब 3 हजार से ज्यादा मरीजों से संपर्क किया. एम्स के सहायक प्रोफेसर अमरिंदर सिंह ने बताया कि लोगों में बुखार और ऊपरी श्वसन तंत्र में इंफेक्शन होना आम है.
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस (acute gastroenteritis) के रोगियों और खासकर डिहाइड्रेशन से पीड़ित बच्चों को नियमित उपचार किया जा रहा है. डॉ. सिंह ने बताया कि मेडिकल टीम की तरफ से एंटीफंगल, एंटीबायोटिक्स, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन और दर्द से आराम देने वाली कई दवाइयां लोगों को दी गई हैं।
डायबिटीज के भी थे कई मरीज
डॉक्टर ने बताया कि हमारी टीम ने कई लोगों का हेल्थ चेकअप किया, जिस दौरान उन्हें ऐसे कई मरीज मिले जिन्हें डायबिटीज थी. उन्होंने कहा कि हैरान कर देने वाली बात ये थी कि इतनी बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज से पीड़ित थे, लेकिन किसी को भी इसके बारे में पता नहीं था. उन्होंने कहा कि टीम ने लोगों के हाई ब्लड प्रेशर की भी जांच की. डॉ. सिंह ने बताया कि इस बार राहत शिविर उन इलाकों में लगाए गए, जहां पहले कोई चिकित्सीय सहायता नहीं पहुंची थी. उन्होंने बताया कि बुजुर्गों, बच्चों और अधिक बीमार वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए टीम ने सीधे घरों का दौरा किया।
शुरू हो सकती है हेल्पलाइन
डॉ सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एम्स पंजाब में और उसके आसपास के राज्यों में बाढ़ प्रभावित मरीजों के लिए एक टेलीमेडिसिन हेल्पलाइन शुरू करने की योजना बना रहा है. साथ ही उन्होंने लोगों को कुछ सामान्य बीमारियों से निजात पाने के लिए पानी को उबालकर पीने की सलाह दी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
#
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत ,मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू...............
...
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक