Date: 11/01/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अ भा वि प धनबाद महानगर ने डीएसडब्ल्यू से मिलकर की पुनः चांसलर पोर्टल खोलने की मांग 

9/13/2025 4:46:13 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू से मिलकर सत्र 2025–29 के विद्यार्थियों के नामांकन हेतु पुनः चांसलर पोर्टल खोलने का मांग हेतु ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने कहा कि अभी भी कई विभागों में स्थान रिक्त है लेकिन चांसलर पोर्टल नहीं खुलने के कारण विद्यार्थी अपना नामांकन नहीं कर पा रहे हैं। नामांकन नहीं होने से विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद हो जाएगा जिसके कारण उनके शैक्षणिक भविष्य भी अंधेरे में चला जाएगा इस स्थिति को देखते हुए अभाविप के प्रतिनिधि मंडल ने डीएसडब्ल्यू से मिलकर चांसलर पोर्टल खोलने की मांग की है।विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता ने कहा कि चांसलर पोर्टल खुलने से विद्यार्थी अपना नामांकन सुनिश्चित कर पाएंगे इसलिए चांसलर पोर्टल खुलना आवश्यक है। वहीं प्रतिनिधि मंडल परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर सभी लेट चल रहे सत्रों समय पर पूरा करने का आग्रह किया, प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश कुमार सिंह, ऋषि लाल, विशाल कश्यप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क