Date: 17/10/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

8 वर्ष पुराने झूठे मुकदमे में न्यायालय ने सुनाया फैसला,सत्य की हुई जीत,दीपिका पांडेय सिंह समेत सभी बरी

10/16/2025 5:16:35 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : 8 वर्ष पुराने एक झूठे मुकदमे में न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत सभी निर्दोषों को बरी कर दिया। यह मुकदमा उस समय के भाजपा विधायक अशोक भगत द्वारा राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर रचा गया था। इसमें जानबूझकर 80 वर्ष के बुज़ुर्ग को आरोपी बनाया गया और कई युवाओं को भी झूठे आरोपों में फँसाया गया था। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
वर्षों तक निर्दोष लोगों को मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान करने की यह कोशिश भाजपा की राजनीति के उस चरित्र को उजागर करती है, जिसमें विरोधियों को झूठे मुकदमों के ज़रिए दबाव में लाने का प्रयास किया जाता है। इस फैसले के बाद दीपिका पांडेय सिंह ने न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा की “सत्य को दबाया जा सकता है, परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने सत्य को पहचानते हुए हमें न्याय दिया है। यह केवल मेरी नहीं, हर उस निर्दोष व्यक्ति की जीत है जिसे वर्षों तक राजनीतिक कारणों से परेशान किया गया।” इस निर्णय ने न केवल न्याय में जनता का विश्वास और मजबूत किया है, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति की झूठी साज़िशें सच्चाई के सामने टिक नहीं सकतीं।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट