Date: 05/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़कों और बाजारों में घूमते आवारा पशुओं को लेकर निगम हुआ सख्त ,कहा..
1/9/2026 4:59:00 PM IST
7458
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: शहर की सड़कों और बाजारों में आवारा पशुओं से बढ़ती परेशानी को देखते हुए अब नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निगम ने आवारा पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत न सिर्फ लावारिस पशु बल्कि निजी पशुओं को भी जब्त किया जाएगा, अगर वे सड़कों पर घूमते पाए गए। पहले चरण में नगर निगम ने माईकिंग के जरिए लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। इसके तहत ई-रिक्शा पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर और बैनर के माध्यम से पूरे शहर में माईकिंग कराई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने गाय, बैल और अन्य पशुओं को खुले में न छोड़ें और उन्हें घर या बथान में ही बांधकर रखें। निगम प्रशासन ने पशुपालकों को दो दिनों की मोहलत दी है। इसके बाद यदि कोई पशु सड़कों पर आवारा घूमता मिला तो उसे जब्त कर गौशाला में रखा जाएगा। पशु छुड़ाने के लिए मालिकों को निर्धारित जुर्माना भी देना होगा। दरअसल, बाजार और मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर वाहनों और पैदल चलने वालों की भीड़ के बीच सड़क पर बैठे मवेशी जाम और हादसों की वजह बन रहे हैं। अचानक पशुओं के चल पड़ने से वाहन चालकों को तेज ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने बताया कि पशुओं की वजह से ग्राहक असहज महसूस करते हैं और इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें भीड़ के समय इन पशुओं के बीच से गुजरना पड़ता है। कई बार पशु आपस में लड़ने लगते हैं या अचानक दौड़ पड़ते हैं, जिससे अफरातफरी मच जाती है। निगम की मेयर ने
अभियान से पहले माईकिंग कराकर लोगों को जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने पशुओं को बाजार में आवारा न छोड़ें। शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को जब्त कर गौशाला में रखा जाएगा और जो लोग पशु छुड़ाने आएंगे, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह