Date: 11/01/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

श्री करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे औरंगाबाद, पवन सिंह पर दिए बड़ा बयान 

10/12/2025 7:49:46 PM IST

102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Aurangabad : डिहुरा पैक्स अध्यक्ष गोलू कुमार के घर श्री करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना औरंगाबाद के न्यू एरिया पहुंचे। जहां उन्होंने पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच हो रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामले को सार्वजनिक मंच पर नहीं लाना चाहिए, उसे आपस में ही सुलझा लेना चाहिए। उन्होंने पवन सिंह की तारीफ की और कहा कि पवन सिंह वह हस्ती है जो पांच सात राज्यों में गणित बिगाड़ने की ताकत रखता है। भाजपा में शामिल होने से पवन सिंह का नहीं भाजपा का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बड़ी बड़ी हस्ती जो दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष बने बैठे हैं उनकी भी हिम्मत नहीं कि वे पवन सिंह का विरोध कर सके। उन्होंने राजनीतिक दलों पर भी कड़ा प्रहार किया है और कहा कि हम अपने समाज के हैं और अधिकार की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे और हमारे समाज के जो नेता चुनाव जीतने के बाद नेताओं का चरण बंदना करता है उन्हें राजनीति से बेदखल करने का काम करेंगे।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट