Date: 14/10/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस पिकेट का किया उद्घाटन, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

9/25/2025 2:05:14 PM IST

53
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamtara : जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत अफजलपुर स्थित जीरो माइल में बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित टाउन आउट पोस्ट का उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान एस पी राजकुमार मेहता, डीडीसी निरंजन कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
उद्घाटन कर पुलिस कैंप को आम जनता को समर्पित किया। यह टाउन आउट पोस्ट सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि यह इलाका पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है, जहां बाहरी तत्वों की घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। अब यहां 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती और कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस चौकी पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की व्यवस्था की गई है, जिससे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उद्घाटन समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक ने कई बाइक पेट्रोलिंग दस्तों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो क्षेत्र में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनता के विकास और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर कार्य जारी रहेगा।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट