Date: 13/12/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

केंद्रीय मंत्री पहुंचे फलाहार कार्यक्रम में, इंडी गठबंधन पर कशा तंज़

9/28/2025 1:38:21 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Muzafferpur : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यक्रम में शक्ति का पोस्टर लगा। मुजफ्फरपुर में नवरात्र के अवसर पर फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे थे। गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बोल बोला। गिरिराज सिंह ने कहा हे माँ अब ओम शांति शांति की जरूरत नहीं, अब  क्रांति क्रांति क्रांति दिखाइए। उन्होंने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा की देश में वोट के लिए घुसपैठियों को संरक्षित किया जा रहा है। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
हमारे देश में हिन्दू जाति जाति में बंटे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा सीमांचल में अवैध घुसपैठियों और रोहिंग्या से डेमोग्राफी में बदलाव हुआ है। अभी जो देश में हालात है आजादी के समय जो गलतियां हुई थी। उसी का भुक्त भोगी है हम लोग। अगर देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान के हिंदुओं को भारत में बुला लिया जाता और भारत में रह रहे हैं मुसलमान को पाकिस्तान भेज दिया जाता तो अभी देश में एक खतरनाक हालात नहीं होता। उन्होंने कहा कि अभी जो हालात पैदा हुआ है उसमें अगर एक पोस्टर हवा से भी फट जाए तो सर तन से जुदा का नारा लगने लगेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि अब यह नारा फाटोगे तो काटोगे सही साबित होने लगा है। उन्होंने कहा तेजस्वी हो, चाहे लालू हो मैं अपनी पीड़ा की बात कह रहा हूँ। कुछ लोगो ने पाकिस्तान और हिंदुस्तान के जीत पर पटाखे छोड़े थे, मार पीट हुआ था। एक दिन हमारी चहारदीवारी सुरक्षित नही रहेंगे। पाकिस्तान में बड़े बड़े चहारदीवारी थे। बड़े बड़े घर थे। अब समय आ गया है मेरे जैसे लोगो को पागल कहकर हटा दो, नही तो अपनी सुरक्षा के लिए खुद तैयार रहो। हमारे पूर्वजो से गलती हुई। 1946-47 में बटवारे के समय मे अगर मुसलमानों को यहां से विदा कर देते पाकिस्तान और पाकिस्तान को हिंदुओ को ले आते तो भारत के अंदर यह दुर्दशा नही होती, न उस समय हम सोच पाए न इस समय बोलने की ताकत है हम कब तक अपने को बचा पाएंगे सोचे। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क