Date: 14/10/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने शव में ईंट बांधकर कुएं में फेंका, 5 दिन बाद पुलिस ने किया बरामद

9/30/2025 12:52:41 PM IST

88
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Aurangabad : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने देव मोड़ के पास हत्या के बाद अपराधियों के द्वारा ईंट से बांधकर कुएं में फेंके गए शव को बरामद किया है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ओरा गांव के रहने वाले स्व लखन यादव के पुत्र मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने  इस हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर ही पुलिस के द्वारा शव बरामद किया गया है। सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कराने पहुंचे राजद नेता सह जिला पार्षद ओरा गांव निवासी अनिल यादव ने बताया कि मनोज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक कंपनी का वाहन चलाता था और उसी से वह अपने परिवार का भरन पोषण करता था।  24 सितंबर की सुबह वह अपने वाहन पर सामान लेकर नवादा के लिए निकला गया। शाम चार बजे वह नवादा जिले के इस्लामपुर पहुंचा। इसके बाद औरंगाबाद आने के दौरान वह अपराधियों के निशाने पर आ गया और उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे की क्या वजह रही है पुलिस जांच में जुटी हुई है। मनोज कुमार यादव का शव पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कारवाई की जा रही है।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट