Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पोलो मैदान में बारिश के बीच रावण वध का कार्यक्रम,हजारों दर्शकों के साथ हुआ संपन्न
10/3/2025 11:49:01 AM IST
7451
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
बिहार के मुंगेर जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक पोलो मैदान में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण वध कार्यक्रम हल्की हल्की बारिश के के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ । रावण वध का आयोजन मुंगेर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के साथ मुंगेर विधायक के नेतृत्व में रामलीला मैदान ट्रस्ट के द्वारा किया गया था । इस दौरान पोलो मैदान में अदभुत आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला । दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से जिले में रावण दहन का कार्यक्रम के होने में संशय था । कई बार विशाल प्रतिमा धराशाही भी हो गया पर उसे पुनः खड़ा कर कार्यक्रम को बारिश के शांत होंने पर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतिक रावण वध कार्यक्रम को संपन्न कराया गया । कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रावण वध देखने के लिए मुंगेर ही नहीं बल्कि खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय आदि जिलों से भी लगभग 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ भीड़ को नियंत्रण करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक स्तर पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी । इधर रावण वध को लेकर राम, लक्ष्मण और हनुमान सेना, रथ पर सवार होकर पोलो मैदान पहुंचे, जहां डीएम ने दोनों की आरती उतारी । जिसके बाद राम के द्वारा बाण चलाकर रावण का वध किया गया । इस दौरान रामलीला मैदान ट्रस्ट के द्वारा आतिशबाजी का अनूठा नजारा पेश किया गया । इस बार का रावण वध इस कारण भी खास था कि बारिश के चलते कई बार कार्यक्रम के होने में संशय बना हुआ था।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बहरागोड़ा में फिर मिला विश्व युद्ध का बम, ग्रामीणो दहशत का माहौल
#
सड़क और जलमिनार का हुआ भूमि पूजन
#
गोविंदपुर में चोरों ने घर को बनाया निशाना, 10 लाख की संपत्ति ले उड़े
#
जर्जर भवन का जिला परिषद अध्यक्ष ने किया निरिक्षण
#
धनबाद में 18 एस आई का हुआ उलटफेर, पंचेत से हटे प्रभात रंजन, तीसरा के बने थानेदार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किसी भी हाल में छोरे नहीं जायेंगे अपराधी : पुलिस अधीक्षक......
#
ईद और रामनवमी क़ो लेकर पुलिस ने कसी कमर,थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शांति समिति की बैठक
#
77वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया झंडोत्तोलन, परेड का किया निरीक्षण
#
घरेलू गैस सिलेंडर की संकट ने बढ़ाई टेंशन ......
#
पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन का सांसद Dhullo महतो ने किया स्वागत ,कहा ....