Date: 23/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की जमकर की तारीफ ,कहा ...

3/23/2026 4:15:04 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहानाबाद पहुंचे और उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की जमकर तारीफ किया अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग बिहार के विकास में मिल रहा है पिछले कई वर्षों से केंद्र की सरकार बिहार को सहयोग कर रही है जिसका नतीजा है कि बिहार में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य बिजली आदि के क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने जो घोषणा किया है उस घोषणा के अनुरूप आने वाले पांच सालों में एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले वाली सरकार ने बिहार में कुछ नहीं किया था लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलते थे जहानाबाद की भी हालत बहुत खराब थी जहानाबाद से पटना जाने आने के लिए सड़क नहीं थी इस समय जहानाबाद आने के लिए चकाचक सड़क बन गई है चौड़ी सडके जहानाबाद के आसपास के इलाके में बनाई गई है जिससे पटना आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं है पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया सिर्फ बयान बाजी किया करता था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहानाबाद में लगभग 252 करोड रुपए के योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय के पुरानी प्रखंड कार्यालय में चलाय् जा रहे सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया इसके अलावे विभिन्न विभागों के द्वारा गांधी मैदान में लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया इस मौके पर जिले के बरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों का समीक्षा बैठक करने के बाद सभा को संबोधित किया सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में जोर-शोर से विकास का किया जा रहे हैं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमकर अपने भाषण के दौरान गुणगान किया इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी विधान पार्षद अनिल कुमार शर्मा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के अलावा भारी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता  और नेता उपस्थित थे। 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट