Date: 23/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने किया बड़ा ऐलान ,कहा ....
3/30/2026 4:51:27 PM IST
120
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: ..झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है। झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यरत जूनियर डॉक्टर अपने स्टाइफेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इसमें रांची के रिम्स को छोड़कर लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का विरोध जारी है। अब जूनियर डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आगामी 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस आंदोलन को राज्य आईएमए का भी समर्थन मिल गया है। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल समेत राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जता रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि झारखंड में उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम स्टाइफेंड मिलता है, जो लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग रही है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्होंने कई बार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखी हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। जूनियर डॉक्टरों ने ऐलान किया है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 6 अप्रैल से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस फैसले से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम, प्रभावती अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा
#
सदर अस्पताल में एमपीए-एससी सेवा का शुभारंभ,12 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बना नया मिशाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
'कोयलांचल लाइव' के चौथी वर्षगांठ पर पहुंचे कई दिगज ,सभी ने दी शुभकानाएं, विधायक राज सिन्हा ने कहा ...
#
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
रामनवमी पर हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु,जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तों में दिखी गहरी आस्था