Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

देश व्यापी हड़ताल का दिखा असर , ट्रेड यूनियन ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध 
 
 

2/12/2026 1:53:57 PM IST

93
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : तमाम यूनियन के सदस्यो ने कॉरपोरेट समर्थक और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे। जमशेदपुर में करीब 800 मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एकदिवसीय हड़ताल पर रहे यूनियन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड लागू किए हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार कमजोर हुए हैं।इनका  कहना है कि वर्ष 1976 में बना सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉइज एक्ट समाप्त कर दिया गया, जिससे मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लिए बना एकमात्र विशेष कानून खत्म हो गया है। नए लेबर कोड के तहत न्यूनतम मजदूरी, कार्य समय और स्थायी रोजगार को लेकर स्थिति कमजोर हुई है तथा फिक्स्ड टर्म रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। यूनियन नेताओं ने यह भी मांग की कि कंपनियों द्वारा लगाए जा रहे टारगेट और कार्यप्रणाली पर सरकारी निगरानी सुनिश्चित हो।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल के लिए  बिनोद केशरी की रिपोर्ट