Date: 01/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जनसुराज ने बिहार के मंत्रियों के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी का किया पुतला दहन
10/3/2025 5:06:59 PM IST
7469
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
Jahanabad :
बिहार विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है प्रशांत किशोर का जन सुराज बिहार के मंत्रियों को निशाना बनाने से नहीं चुक रही हैं। जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मंत्रियों के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का भी पुतला दहन जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित कारगिल चौक पर किया। मौके पर जन सुराज जिला अध्यक्ष विमल शर्मा के नेतृत्व में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,मंत्री मंगल पांडे, जीवेश मिश्रा के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ,संजय जायसवाल के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के पुतला के साथ रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद जन सुराज के जिला अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के द्वारा जब से बिहार सरकार के मंत्रियों के अकूत संपत्ति के बारे में जानकारी बिहार के मतदाताओं को दी जा रही है तो प्रतिक्रिया में इन लोगों के द्वारा गलत बयान बाजी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गलत संपत्ति अर्जित करने में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का भी पुतला दहन किया गया। जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से बिहार की जनता की गाढी कमाई को इन लोगों ने लूटने का काम किया है बिहार की जनता इन्हें आने वाले विधानसभा के चुनाव में करारा जवाब देगी । उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन भ्रष्ट मंत्रियों का इस्तीफा नहीं लेते हैं तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से भी इस्तीफा की मांग की गई। मौके पर जन सुराज के नेता मुन्ना हुसैन सहित कई अन्य लोग मौजूद थें।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कम उम्र के जिला परिषद अध्यक्ष निर्विरोध बने सोनू राधे, समर्थकों में खुशी की लहर
#
बिहार में महा जंगल राज हो गया स्थापित - आनंद शंकर पूर्व विधायक
#
सीएम सम्राट चौधरी ने ऐतिहासिक देवघरा के महादेव मंदिर को दी 26.31 करोड़ की बड़ी सौगात, अब होगा विकास
#
यूपी में योगी सरकार करवाएगी 66 बेसहारा बेटियों की शादी, अनाथ बच्चों को मिल रही 4000 की पेंशन
#
शराबबंदी को लेकर अपने ही सरकार पर हम पार्टी के विधायक ललन राम ने कह दी बड़ी बात !
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी
#
राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
#
बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़