Date: 22/02/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन 
 

2/21/2026 4:33:19 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Ara:- नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘वर्ल्ड एआई समिट’ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कथित बयान और कांग्रेस यूथ विंग द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के आरोपों को लेकर आज भोजपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष विशुद्ध बिभु जैन के नेतृत्व में आरा में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष दुर्गाराज के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणियों का विरोध करते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया। इस मौके पर जिला प्रभारी राजेश सिंहा, नमो ऐप प्रदेश संयोजक रितेश रंजन, धर्मेंद्र सिंह, सूर्यकांत पांडे, सुष्मलता, मधु मिश्रा, वंदना राजवंशी, अशोक सिंह, रॉबिन कुशवाहा, विष्णु मिश्रा, हर्ष राज मंगलम, अंकित राव, वीरेंद्र जी, निशांत सिंह सेंगर, शक्ति श्रीवास्तव, प्रमोद मुखिया, चंद्र प्रकाश मिश्रा, जयंंत किशोर, नीरज सिंह, अजीत पांडे, सुनील श्रीवास्तव, इशू प्रकाश, सोनू पांडे, रितेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट