Date: 07/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़ 
 

3/6/2026 4:08:22 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया जी के आमस प्रखंड क्षेत्र के झरी पंचायत अंतर्गत बेल बिगहा गांव में  ग्रामीणों ने जंगल से भटके एक हिरण को पकड़ा।हिरण को देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण उमेश यादव,नीतीश यादव,अरविंद भुईयां,रंजन कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा हिरण को खदेड़ा जा रहा था।जिसे देख हमलोग ने हिरण को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर लाया।इस की सूचना तत्काल गया वन विभाग को दिया गया।इसके उपरांत वन विभाग के एसआई गौरी शंकर कुमार ने अपना टिम के साथ उक्त स्थान पहुंचे। ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग से आए अधिकारियों को शौप दिया।वन विभाग एसआई गौरी शंकर कुमार ने बताया कि वन से भटकर हिरण आमस के बेलबिगहा गांव में आ गया था। हिरण बिल्कुल सुरक्षित और स्वास्थ्य अवस्था में  है।उसे डोभी राष्ट्रीय उद्यान ने छोड़ दिया जाएगा
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज को मर की रिपोर्ट