Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीसीसीएल वाहनों के दस्तावेज और रोड टैक्स अद्यतन न होने पर सख्त होगी कार्रवाई
10/5/2025 11:06:40 AM IST
7461
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के विभिन्न एरिया में कोयला परिवहन के लिए चल रहे हाइवा, टीपर, पॉकलेन, ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों के रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन व फिटनेस को लेकर जिला परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बीसीसीएल प्रबंधन को इसी महीने नोटिस जारी किया जाएगा।
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग ने बीसीसीएल में चल रहे 1,500 से अधिक छोटे-बड़े व भारी वाहनों का पोर्टल पर विश्लेषण किया। जिसमें यह उजागर हुआ कि बीसीसीएल में कोयला परिवहन के लिए चल रहे वाहनों के कागजात अपडेट नहीं हैं। इसको लेकर इसी महीने बीसीसीएल प्रबंधन को परिवहन विभाग नोटिस जारी करेगा।
कहा कि धनबाद में खदानों में जितने भी वाहन चल रहे हैं उन सभी वाहनों का ऑनलाइन वाहन पोर्टल, जे.आई.एम.एम.एस. पोर्टल एवं भौतिक जांच के क्रम में जो भी दस्तावेज अपडेटेड नहीं पाए जाते है या फिर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उन सभी वाहनों पर नियमित रूप से मोटरयान अधिनियम तथा झारखंड टैक्सेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। कुछ वाहन जो बीसीसीएल के अंतर्गत चलते है, जिसमें दस्तावेज तथा वाहनों में गड़बड़ी पायी गई, वैसे सभी वाहनों को चिन्हित करते हुए जल्द ही बीसीसीएल को नोटिस किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बीसीसीएल के कई पुराने वाहनों का रिकार्ड भी उपलब्ध नहीं है। इसके कारण भी कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। विभाग ने बीसीसीएल से सभी वाहनों की पूरी सूची उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में जिला खनन विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है। खनन चालान और अन्य परमिट इसी विभाग से जारी होते हैं। इससे वाहनों का सही आकलन किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कई वाहनों के कागजात फेल और कर भुगतान नहीं करना गंभीर मामला है। नियमों के अनुसार सभी वाहनों के कागजात अपडेट होना अनिवार्य है। खदान एरिया में चलने वाले वाहनों को आम सड़कों पर भी देखा जा रहा है, इस पर भी विभाग की नजर है। इस संदर्भ में टीम को सक्रिय किया गया है ताकि ऐसे वाहनों को तुरंत पकड़ा जा सके।
उन्होंने बताया कि समय पर टैक्स जमा नहीं होने से राज्य सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। राज्य सरकार ने विभाग को इससे निपटने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया है। वर्तमान में विभाग की नजर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 1500 से अधिक वाहन और 85 से अधिक यात्री वाहन हैं, जिनका अध्ययन किया जा रहा है। बीमा या फिटनेस के बिना सड़क पर चल रहे वाहनों की जांच भी की जा रही है। जल्द ही इन वाहनों से बकाया रोड टैक्स की वसूली की जाएगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर एसएसपी ने दिया विशेष जोर
#
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत, एसपी ने दिए बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट
#
बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1 शुभम कुमार समेत 18 मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान
#
फ्रीबीज के जाल में लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और मतदाता की बदलती मानसिकता, क्या चुनाव अब विकास पर नहीं, मुफ्त वादों पर जीते जा रहे हैं?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
आंगनबाड़ी की सेविका के घर किशोरी की हत्या , ग्रामीणों ने किया हंगामा
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....
#
बंगाल चुनाव के बाद सियासी घमासान, ममता के इस्तीफे पर उठे सवाल