Date: 09/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: फैंसी नंबर प्लेट पर कार्रवाई, अब पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
4/9/2026 1:39:13 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद जिले में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वहीं अब बाइक पर पीछे बैठने वाले सवार के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को रणधीर बर्मा चौक पर विशेष अभियान चलाया गया जिसमें ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन के चालान काटे गए। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों के अनुसार वाहनों पर फैंसी, स्टाइलिश या जातिसूचक नंबर प्लेट लगाना कानूनन अपराध है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत केवल हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) ही वैध है, जिस पर किसी प्रकार का स्टिकर, डिजाइन या कलाकारी की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा अभियान के दौरान एक कार से फैंसी नंबर प्लेट हटवाकर नियमों के अनुसार वैध नंबर प्लेट लगवाई गई। डीएसपी ने यह भी बताया कि जिले में हेलमेट पहनने को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है और लगभग 99 प्रतिशत बाइक चालक हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद जो लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अक्सर दुर्घटनाओं में पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट के होने के कारण ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो जाता है, इसलिए दोनों सवारों का हेलमेट पहनना जरूरी है। उन्होंने कहा इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। ड्रंक एंड ड्राइव के तहत नियमित जांच की जा रही है और शराब के अड्डों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, फैंसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल न करें और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सन्नी की मौत के बाद परिजन शव को लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय,कहा पुलिस ने ....
#
मधुमक्खियों का कहर: सड़क पर मचा हड़कंप,स्कूली बच्चों सहित कई घायल, एक की हालत गंभीर
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
दिवार तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल ,मामला पहुंचा पुलिस के पास
#
हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
IIT-ISM में जल्द शुरू होने जा रहा है क्रिटिकल मिनरल्स पर एमटेक कोर्स, ऊर्जा और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए भी तैयार होंगे विशेषज्ञ
#
शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद पहुंचे धनबाद, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
#
लोजपा (आर) श्रमिकों के हित में लगातार कर रही है काम -राष्ट्रीय अध्यक्ष ,लेबर सेल
#
डीआईजी आनंद प्रकाश ने पुलिस मुठभेड़ और बंगाल चुनाव को लेकर बोले…
#
जमीनी विवाद में खुनी संघर्ष में : माँ ने खोया अजन्मा बच्चा....