Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भरत तिवारी हत्याकांड :एसडीपीओ राजेश शर्मा,शाहपुर इंस्पेक्टर राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज 

6/23/2026 6:48:37 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भोजपुर जिले के चर्चित बिलौटी भरत तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस महकमे के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले को लेकर जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा, शाहपुर इंस्पेक्टर राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी भरत तिवारी के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर शाहपुर थाना में दर्ज की गई है। बताया जाता है कि परिजनों ने आवेदन में आरोप लगाया है कि भरत तिवारी की हत्या में संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की संलिप्तता रही है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसके बाद पूरे प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब इस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिक गई हैं। भरत तिवारी हत्याकांड पहले से ही जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस मामले में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने से मामला और गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच प्रक्रिया तेज हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। इधर, परिजनों का कहना है कि उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद है
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#  सड़क का हुआ शिलान्यास ,नहीं शुरू हुआ काम,.कांग्रेस ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया आरोप !
# स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत उपायुक्त, एस पी समेत अधिकारियों ने सफाई कर किया जागरूक ....
# बिहार के गया जी में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं पहुंचे, सात समंदर पार से आए विदेशी श्रद्धालुओं  ने गया के देवघाट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान....
# लग्जरी कार से 421 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; 1728 बोतल-कैन जब्त......
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...