Date: 12/04/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

औरंगाबाद सीआरपीएफ को मिली सफलता 
 
 

10/5/2025 4:04:39 PM IST

7455
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit  by  umesh  tiwary .
 
Aurangabad  : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान औरंगाबाद में  सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से जंगलों में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्रियों को औरंगाबाद पुलिस और सीआरपीएफ की 47 वीं बटालियन की संयुक्त छापेमारी में बरामद किया गया है।इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन बताया गया कि सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने की नियत से वहां 47 डेटोनेटर तार सहित विस्फोटक को छिपाकर रखा गया था। उसे  बरामद कर विस्फोटक सामग्री को जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया।
 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट