Date: 30/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बिहार में आज भी गुंडा राज ? ,जमीन विवाद में तीन युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से बिहार के गुंडे ने की पिटाई ,वीडियो हुआ वायरल 
 

4/30/2026 4:56:14 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  :बिहार में भले ही सीएम सम्राट चौधरी हो लेकिन पहले की तरह बिहार में गुंडा राज आज भी देखने को मिल रहा है। ताजा मामला गया जिले में देखने को मिला। जहां चेरकी थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी से सामने आया है, जहां जमीन विवाद में तीन युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से बिहार के गुंडे उन्हें पीट रहे है और वही पुरानी बिहार गुंडा राज की याद दिला रहे है। पिटाई का वीडियो देखने के बाद लालू राज की याद ताजा हो गई। अब यह वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर हमलावर युवकों पर टूट पड़े हैं, मानो उन्हें कानून का कोई डर ही नहीं। इस घटना को लेकर पिडित युवको ने  बताया कि वे लोग चेरकी स्थित मिल्लत कॉलोनी में अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए काम लगाने गए थे ,जैसे ही काम शुरू किया तभी हमलावरों ने हाथों में पिस्टल लोहे की रॉड लाठी-डंडे से उनपर  हमला कर दिया।  इस हमले में शाकिब खान, ताबिश खान और आर्यन सद्धाम की बेरहमी से पिटाई की गई हैं। इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ऐसे लोगों में कानून का जरा भी भय नहीं बचा है, जो खुलेआम इस तरह की हिंसा को अंजाम दे रहे हैं? कहा जा रहा है कि राजनीतिक व्यवस्था के बाद अपराधियों और भू-माफियाओं में पुलिस का खौफ बढ़ेगा, लेकिन यह घटना उन दावों पर सवालिया निशान लगा रही है। पिडित के अनुसार हमलावर पिस्तौल लोहे की रॉड लेकर आए थे पुरी घटना थाना से महज एक किलो मिटर के अन्दर हुआ सोचे इन लोगों के अंदर ना कानून का डर हैं ना ही सीएम सम्राट राज का। इस वायरल विडिओ की पुष्ट्री कोयलांचल लाइव नहीं करता है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी  है। पीड़ित पक्ष द्वारा इस मामले मे एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इस मामले में आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है
 
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट