Date: 22/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर सख्ती: पार्टी जिलाध्यक्ष की गाड़ी पकड़ी गई, नियम सबके लिए बराबर
-
डीएसपी
4/30/2026 4:56:14 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में यातायात नियमों को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने यह साफ कर दिया कि कानून के आगे रसूख नहीं चलता। जानकारी के अनुसार, एक राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन को रोका और चालक की जांच की, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर यातायात थाना ले गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी के आगे बड़े अक्षरों में जिलाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ था और पार्टी का झंडा भी लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। हालांकि, बाद में वाहन से बोर्ड और झंडा हटा दिया गया। इस पूरे मामले पर ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि कानून सबके लिए समान है। उन्होंने कहा, “कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे कदमों से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों में डर पैदा होगा। धनबाद यातायात पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान और तेज होगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NEET परीक्षा से पहले होटल से दो संदिग्ध युवक हिरासत में
#
नहर में डूबने से अधेड़ की मौत, सुबह झाड़ी में फंसा मिला शव
#
हेलमेट थीम पर बना धनबाद का नया ट्रैफिक पोस्ट, एसएसपी प्रभात कुमार ने किया उद्घाटन,एसएसपी बोले- हेलमेट पहनना ही सुरक्षा की पहली शर्त...
#
रेप केस के फरार आरोपी के घर महिला थाना पुलिस का “ढंका-ढोल अभियान”, मोहल्ले में मची चर्चा
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महिला नेत्रियों पर सांसद पप्पू यादव के आपत्तिजनक बयान पर मचा बवाल ,सांसद को राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस
#
हांगकांग में निपम चौहान ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया भारत का नाम रोशन
#
'ऊंचा लंबा कद' गाने का नया वर्जन हुआ रिलीज, दिशा पाटनी संग अक्षय ने लगाए ठुमके
#
''खदानों से संवेदना के स्वर" की प्रति सह-लेखक अनिल पांडेय ने विधायक राज सिन्हा को भेंट की, भुधंसान गैस रिसाव भड़के विधायक राज सिन्हा,बोले ..
#
‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर सख्ती: पार्टी जिलाध्यक्ष की गाड़ी पकड़ी गई, नियम सबके लिए बराबर
-
डीएसपी