Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छात्रवृत्ति वितरण में विलम्ब के खिलफ आजसू छात्र संघ  ने किया मंत्रियों का पुतला दहन

10/7/2025 3:47:05 PM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झारखंड सरकार द्वारा SC/ST/OBC वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति वितरण में हो रही लगातार देरी के खिलाफ आज आजसू छात्र संघ ने रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री चमरा लिंडा का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के  प्रदेश महासचिव विशाल महतो कर रहें थें। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस मामले में  लगातार देरी के कारण छात्र हतास वो निराश हैं। झारखंड के लाखों छात्र आज परेशान हैं। सरकार न केवल अंधी और बहरी बन चुकी है, बल्कि छात्रों के सपनों पर कुठाराघात कर रही है।छात्र नेता विक्की कुमार ने कहा की छात्रवृत्ति सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि हर मेहनती और गरीब छात्र का अधिकार है। सरकार की लापरवाही के कारण हजारों छात्र किताबें खरीदने, परीक्षा फॉर्म भरने, और पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हो रहे हैं। जिनके माता-पिता खेतों या मज़दूरी से बच्चों को पढ़ा रहे हैं, उनके लिए यह देरी सिर्फ इंतजार नहीं, सपनों पर चोट है।छात्र राज्य और राष्ट्र की नींव हैं, और जब नींव को ही कमजोर किया जाएगा तो इमारत कैसे मजबूत रहेगी। आजसू छात्र संघ ने झारखंड सरकार से माँग की है कि छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ किया जाए ताकि कोई भी छात्र अपनी शिक्षा से वंचित नहीं रहे। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार की उदासीनता से गरीब एवं मेहनती छात्र गहरी परेशानी में हैं। छात्र संघ ने चेतावनी दी कि यदि छात्रवृत्ति जल्द वितरित नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।मौके पर मुख्य रूप से  राजवर्धन सिंह, आदर्श पासवान, रौनक राज, विनेश वर्मा, मलय रवानी, विजय महतो, बंटी हरि, सुमित कुमार तथा कारण कुमार आदि शामिल थें।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क