Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जल्द पहुंचेंगे धनबाद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, अस्पताल से मिली छुट्टी!

10/7/2025 7:51:01 PM IST

193
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह जल्द ही धनबाद की धरती पर दिल्ली से पहुँच रहे है। उनके दिल्ली टू धनबाद की टिकट कट चुकी और वो जल्द झरिया की जनता के सामने दहाड़ेंगे। बजाप्ते बड़ा वनभोज भी होगा क्योकि शेर की शानदार एंट्री का इंतज़ार झरिया की जनता और सिंह मेन्शन पिछले लगभग 8 साल से कर रहा था। संजीव सिंह का ईलाज कोर्ट से भरी होने के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा जा रहा है। संजीव सिंह की बॉडी लैंग्वेज बदल रही है और वो आम लोगो की तरह चलने फिरने की कोशिश कर रहे है। आपको बता दे की बहुत जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। हलाकि सूत्रों के हवाले से खबर यह भी सामने आ रही है की संजीव सिंह 10 नवंबर को धनबाद पहुँच कर अपने करीबी लोगो से मुलाकात करेंगे।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट