Date: 29/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिसकर्मियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मार डाला,दो कांस्टेबल सस्पेंड
10/11/2025 3:57:38 PM IST
7559
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस की पिटाई के बाद एक युवक की मौत हो गई. इस मामले में एक्शन लेते हुए दो कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है. मृतक की पहचान 25 साल के उदित के रूप में हुई है, जो बालाघाट डीएसपी का साला बताया जा रहा है. यह घटना शुक्रवार देर रात पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई. परिजनों का आरोप है कि एक पार्टी के दौरान दो पुलिस कांस्टेबल ने उदित के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मामले के सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी उदित की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि उदित तीन दिन पहले ही कॉलेज में दस्तावेजों के कुछ काम से बेंगलुरु से भोपाल आया था।
शरीर पर गहरी चोटें पाई गईं
घटना के बाद वह बेहोश हो गया था, जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसे एम्स भोपाल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को एम्स में कराए गए पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में यह सामने आया कि उदित की मौत शरीर पर आई गंभीर चोटों की वजह से हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, उसके पैंक्रियाज (अग्नाशय) में गहरी चोटें पाई गईं।
दो कांस्टेबल को कर दिया सस्पेंड
पहले पुलिस ने शुरुआती जांच में दावा किया था कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन अब जब युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो उसमें युवक की मौत गहरी चोट लगने के कारण बताई जा रही है. मृतक युवक उदित की बॉडी पर भी कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. मृतक डीएसपी का साला बताया जा रहा है. मामले में एक्शन लेते हुए दो कांस्टेबल को सस्पेंड भी कर दिया गया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रक्षाबंधन पर अनोखी परंपरा: बाहरदाढ़ी में पेड़ों को बांधी गई राखी, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प
#
BCCL निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया के सम्मान में INMOSSA का भव्य समारोह
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
मईया सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को मिली अगस्त की राशि
#
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुंगेर की चिंता, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
SIR अभियान की तैयारी तेज, बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
#
दहेज के लिए महिला को ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, जिंदा जलाने की धमकी देने का दावा
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुईया का तीखा हमला, कहा विधायक को आम जनता से क़ोई मतलब नहीं
#
डैम में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
#
CBSE ईस्ट जोन जूडो में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन