Date: 27/02/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नाला के पलास्थली स्थित ईसीएल की बंद खदान में चाल धंसने से आठ लोगो की दबे होने की आशंका ,घायलों का ईलाज बंगाल के अस्पताल में ...
2/26/2026 2:29:51 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
:जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र के पलास्थली स्थित बंद पड़ी अवैध कोयले के खदान से कोयला काटने के क्रम में चाल धंसने से आठ लोगो की दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि के नीचे दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद बाहर निकाला गया और बंगाल के किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना बुधवार देर धाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनमें दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सभी पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे गांवों के रहनेवाले हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोपहर के वक्त कुछ स्थानीय लोग सीएलडब्लू की बंद पड़ी खदान में घुसे थे। लेकिन इफ्तार का वक्त होने पर दो लोग बाहर निकल आए। जबकि छह लोग चाल के अंदर ही रह गए। इसी दौरान चल धंसने से सभी आठ लोग अंदर फंस गए। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज बंगाल के निजी अस्पतालों में चल रहा है। जबकि पूरे प्रकरण पर स्थानीय प्रशासन ऐसी किसी घटना से ही इंकार कर रहा है।स्थानीय लोग इस घटना को बंगाल से जुड़ा मामला बताकर कुछ खास बताने से बचते रहे। वहीं जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। टीम भेजकर पूरे मामले की पड़ताल करवाई जा रही है। सूत्र की माने तो किसी महतो जी के देख रेख में अवैध खनन का कार्य चल रहा था जिसमे बंगाल के गरीब मजदूरों को इस अवैध कोयले की कटाई में लगाया गया था। हालांकि इस घटना को लेकर रांची पुलिस मुख्यालय में जोर शोर से चर्चा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कल नगर निगम चुनाव की होगी मतगणना, डीसी आदित्य रंजन ने किया वेयरहाउस काऔचक निरीक्षण
#
IIT-ISM में जल्द शुरू होने जा रहा है क्रिटिकल मिनरल्स पर एमटेक कोर्स, ऊर्जा और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए भी तैयार होंगे विशेषज्ञ
#
वीर सोरेन की अंतिम यात्रा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ,दी श्रद्धांजलि ,नम आंखों के बीच अंतिम यात्रा हुई रवाना
#
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुँची कदमा,प्रभु जगन्नाथ मंदिर की रखी आधारशिला
#
विधानसभा में मासूम बच्ची मुस्कान उठा मामला,झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी पर हो करवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
औरंगाबाद के डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता की एयर एम्बुलेंस क्रैश में मौत, इलाके में पसरा मातम
#
वासेपुर में देर रात फायरिंग, फहीम खान के बेटे के ड्राइवर पर हमला
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार की राष्ट्रवादी सोच बीएम एस से खाती मेल - राज सिन्हा
#
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी अहम् जानकारी ,बताया ....
#
राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 1994 बैच के छात्रों का मिलन समारोह, पुरानी यादें हुईं ताज़ा