Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कल नगर निगम चुनाव की होगी मतगणना, डीसी आदित्य रंजन ने किया वेयरहाउस काऔचक निरीक्षण
2/26/2026 2:29:51 PM IST
107
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना 27 फरवरी को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित भी किए जाएंगे। गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने मतगणना की तैयारियों को लेकर वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया को व्यवस्था संबंधी जानकारी दी। उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि मतगणना के लिए सभी टेबल निर्धारित कर दिए गए हैं। किस टेबल पर कौन सा आरओ कर्मी तैनात रहेगा, इसका निर्णय मतगणना शुरू होने से कुछ समय पहले लिया जाएगा। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 8 बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के अनुसार पोलिंग एजेंट की संख्या तय की गई है। प्रत्येक काउंटिंग हॉल में दो अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। एक पोलिंग एजेंटों के लिए और दूसरा बैलेट बॉक्स के आवागमन के लिए। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुल 15 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं। इनमें 11 हॉल धनबाद नगर निगम और 4 हॉल चिरकुंडा नगर परिषद के लिए हैं। चिरकुंडा में 42 बूथ होने के कारण वहां की मतगणना पहले पूरी होने की संभावना है। धनबाद नगर निगम के कुछ वार्डों में 11 राउंड तक गिनती हो सकती है, जबकि औसतन 9 राउंड में मतगणना पूरी होने का अनुमान है। उपायुक्त ने कहा कि प्रयास रहेगा कि गिनती उसी दिन पूरी हो जाए, अन्यथा शेष कार्य अगले दिन पूरा किया जाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...