Date: 28/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मंत्री हफीज़ुल हसन ने दिवंगत पुलिस वाहन चालक मंसूर आलम के परिजनों से की मुलाकात, गहरी संवेदना व्यक्त की
10/12/2025 12:15:14 PM IST
7569
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
विगत दिनों कोडरमा जिले में घटित दुखद घटना, जिसमें गिरिडीह जिला के डुमरी प्रखंड अंतर्गत कुलगो गांव के निवासी एवं पुलिस विभाग में कार्यरत वाहन चालक स्वर्गीय मंसूर आलम ने आत्महत्या कर ली थी, पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री हाफ़िज़ुल हसन आज व्यक्तिगत रूप से कुलगो गांव पहुँचे। मंत्री ने स्व. मंसूर आलम के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा —यह अत्यंत दुखद और संवेदनशील घटना है। हम मंसूर आलम के परिवार के साथ हैं। दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, और सरकार इस मामले में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी
मंत्री हाफ़िज़ुल हसन ने इस संदर्भ में कोडरमा के पुलिस अधीक्षक से तत्काल वार्ता की और घटना की गहन जांच कर दोषियों पर शीघ्र व कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक, सामाजिक एवं भावनात्मक स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी ताकि वे इस दुखद परिस्थिति से उबर सकें। मंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में किसी भी कर्मचारी या परिवार को इस प्रकार की परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए मो नकी इमाम रिज़वी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड शिक्षा उत्थान समिति का बड़ा ऐलान, छात्रों के हित में सरकार से हस्तक्षेप की मांग
#
जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिले सांसद सीपी चौधरी, पुलिस के कार्रवाई पर कह दी बड़ी बात !
#
झूठे हत्या केस में फंसाई गई हैं रजनी रवानी, जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच : सांसद ढुल्लू महतो
#
लोयाबाद मारपीट मामले का पुलिस जांच कर ,दोषियों पर करे कार्रवाई नहीं तो आजसू लड़ेगा आरपार की लड़ाई - राधेश्याम गोस्वामी
#
शराब दुकान कर्मी के साथ शराबियों ने की मारपीट, BJP नेताओ पर लगा आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा,जमकर विरोध प्रदर्शन
#
अतिक्रमण के खिलाफ करवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज़, रेलवे पुल के नीचे वर्षो से...
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर उठाई आवाज ,सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा ,कहा ...
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा