Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी अहम् जानकारी ,बताया ....
1/28/2026 12:15:22 PM IST
154
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: नगर निकाय चुनाव को लेकर आज उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव से संबंधित अहम जानकारियां दीं। इस रवि आनंद ने बताया कि जिले में जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद दो नगर निकाय में चुनाव होना है। दोनों नगर निकाय में अध्यक्ष पद महिला अनारक्षित सीट है। 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना तय की गई है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की तैयारियों से मीडिया को अवगत कराया।उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों की सूची, मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।वहीं पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...