Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कांग्रेस में छिपे हैं भाजपा के स्लीपर सेल, विधायक जय मंगल सिंह का बड़ा बयान

10/13/2025 1:34:01 PM IST

69
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bokaro  : कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल होने की बात पार्टी के सभी नेता का करते हैं। बोकारो के सेक्टर 2 कला केंद्र में आयोजित शंखनाद मजदूर समागम कार्यक्रम में बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने भी कांग्रेस के स्लीपर सेल होने की बात कही।
 
 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
 
 
विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य है कांग्रेस पार्टी में भी स्लीपर सेल्स है और शीर्ष नेताओं में भी हैं, जो चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर भी बीजेपी को चुनाव जीतने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस की महानता है ,हम जानते हैं वह कौन-कौन लोग हैं। फिर भी हम उन्हें जगह देते हैं और उन्हें सम्मान देने का काम करते हैं। क्योंकि कुछ भी तो काम होगा हमारे कार्यकर्ताओं का कुछ तो बात सुनने के लिए हमारे नेता रहेंगे। कांग्रेस विधायक कुमार जय मंगल सिंह का दर्द इसलिए भी बाहर आया क्योंकि धनबाद लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी उनकी पत्नी अनुपमा सिंह थी और कांग्रेसियों ने भीतर घात भी किया था।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क