Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लोकप्रिय टीवी अभिनेता महाभारत’ के कर्ण 68 वर्षीय पंकज धीर नहीं रहें
10/15/2025 3:47:46 PM IST
7454
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
New Delhi :
दूरदर्शन के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले लोकप्रिय टीवी अभिनेता पंकज धीर नहीं रहें। मनोरंजन जगत के लिए यह एक दुखद खबर सामने आई है। 68 वर्षीय अभिनेता ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने पूरे इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को शोक में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। इसी साल मार्च में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि परिवार की ओर से उस समय उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था।पंकज धीर के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “ये सच है कि पंकज अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैंने अपना बहुत ही अच्छा दोस्त खो दिया है। वो न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि उससे कहीं ज्यादा एक शानदार इंसान थे। मैं गहरे सदमे में हूं और शब्द नहीं हैं कि क्या कहूं। वह वाकई एक अद्भुत व्यक्ति थे।”पंकज धीर ने अपने लंबे करियर में टीवी और फिल्मों दोनों में दमदार भूमिकाएं निभाईं। ‘महाभारत’ में कर्ण के रूप में उनकी भावनात्मक और तीव्र अभिनय क्षमता ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने ‘बॉर्डर’, ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (हिंदी डब वर्जन में वॉइस), ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘कर्मयोग’ जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। टीवी जगत में भी उनका योगदान अमिट रहा है। उन्होंने ‘चंद्रकांता’, ‘बेताल पचीसी’, ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’, ‘कयामत’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे कई लोकप्रिय शो में काम किया। उनकी गहरी आवाज और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें एक अलग पहचान दी। पंकज धीर के परिवार में उनकी पत्नी और अभिनेता बेटे निखिल धीर हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों ‘रेडी’, ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘शेरशाह’ में नजर आ चुके हैं। उनके निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री के तमाम सितारे सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। सभी अपने-अपने अंदाज में इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंकज धीर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनका योगदान भारतीय मनोरंजन इतिहास में हमेशा अमर रहेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फिनलैंड में छाया Dhurandhar ,राष्ट्रपति ने देखी फिल्म, कहा...
#
India vs New Zealand का फाइनल मैच आज, अहमदाबाद में बारिश की आशंका
#
Dhurandhar 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, मेकर्स ने फैंस के लिए पेड प्रिव्यू शोज किया प्लान
#
Oscar 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का जमशेदपुर दौरा
#
कुख्यात अपराधी को पकड़ने गए STF टीम पर हमला ,3 जख्मी,लूटे गए हथियार बरामद,7 को पुलिस ने लिया हिरासत में ...
#
पीडीएस दुकानदार के खिलाप ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ,शिकायत करने पहुंचे जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर