Date: 11/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
6/24/2026 5:06:28 PM IST
131
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और आयोजित महापंचायत में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस लड़ाई का केंद्र परिवार को न्याय दिलाना होना चाहिए, न कि केवल आर्थिक सहायता देना। प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा जो भी नेता या लोग यहां परिवार को आर्थिक मदद देने पहुंच रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि भरत तिवारी के परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी जनता और मैं उठाने को तैयार हूं। परिवार की चिंता मत कीजिए, केवल न्याय दिलाने पर ध्यान दीजिए। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेगा। यदि सरकार की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो सम्राट चौधरी का घेराव भी किया जाएगा। महापंचायत में उन्होंने यह भी मांग उठाई कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यह पता लगाया जाए कि भरत तिवारी पर गोली चलाने का आदेश किस स्तर से दिया गया था। उनका कहना था कि बिना जवाबदेही तय किए न्याय संभव नहीं है। गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में हाल ही में एसडीपीओ, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद से मामले ने राजनीतिक और सामाजिक रूप से बड़ा रूप ले लिया है तथा विभिन्न दलों के नेता लगातार परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC मामले में आजसू का धरना, सुदेश महतो ने CBI जांच की मांग की
#
झरिया में जल आपदा का खतरा, विधायक रागिनी सिंह ने NDRF की तैनाती पर उठाया सवाल
#
JPSC-JSSC विवाद पर दुलाल भुइयाँ का बड़ा हमला, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
#
CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को हिरासत में लिया
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा विकास
#
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: जांच में अब तक क्या सामने आया?
#
बिलौटी कांड को लेकर फोरलेन जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
#
3 साल के इंतजार के बाद रिलीज हुई 'Satluj', बिना किसी कट के OTT पर आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ