Date: 01/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तैलिक साहू महासभा की आमसभा में भारी विरोध के बीच राकेश साहू बने जिला अध्यक्ष
6/1/2026 11:35:15 AM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के एग्रिको मैदान के समीप स्थित एग्रिको क्लब हाउस में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक आमसभा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संचालन समिति के माध्यम से राकेश साहू को एक बार फिर जिला अध्यक्ष चुना गया। संचालन समिति में प्रमुख रूप से प्रमोद गुप्ता, डॉ. ऋषिकेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद और रामगोपाल जायसवाल सहित अन्य सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पारित कर राकेश साहू के नाम पर मुहर लगाई गई। उनके पुनः जिला अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महासभा के महामंत्री पप्पू साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवलोचन साहू, रंजीत कुमार, अशोक साहू, प्रवीण साहू, सागर साहू, प्रहलाद साहू, शैलेंद्र कुमार सहित महिला अध्यक्ष पूजा साहू, राजेश प्रसाद, भोला प्रसाद, संजय साहू, कमलेश साहू, रेणु कुमारी, मनोज साहू, अशोक साहू, प्रवीण कुमार एवं सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे।
चुनाव कराने की मांग तेजः-
जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने आरोप लगाया कि आमसभा में कुछ बाहरी लोगों को शामिल किया गया था, जिसका उनके समर्थकों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि उनके टीम ने ऐसे लोगों को बाहर करने की मांग की, जो लंबे समय से समाज से जुड़े नहीं थे। पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद पर निशाना साधते हुए राकेश साहू ने आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल का एक रुपये का भी हिसाब समाज को नहीं दिया गया और लोगों को गुमराह किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में ऐसे लोगों को समाज से बाहर करने की मांग की जाएगी। राकेश साहू ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारी अपने परिजनों और रिश्तेदारों को मनमाने तरीके से पद देना चाहते हैं, जिसका उनके समर्थकों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर संचालन समिति ने प्रस्ताव वापस ले लिया और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों पक्षों की ओर से एक-एक अध्यक्ष चुने जाने की बात सामने आई। राकेश साहू ने कहा कि पिछले छह वर्षों में उन्होंने समाज को मजबूत करने के लिए हजारों कार्यक्रम किए हैं, लेकिन कुछ लोग संगठन में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर साहू समाज में पारदर्शी चुनाव कराने की मांग करेंगे, क्योंकि वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया के बजाय नामांकन के आधार पर निर्णय लेने का विरोध किया जा रहा है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
#
जेएमएम की बैठक में पदाधिकारियों के साथ पार्टी सदस्य हुए शामिल, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
#
भीषण गर्मी में पानी संकट पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वीर कुंवर सिंह जयंती पर लोगो ने किया कार्यक्रम का आयोजन
#
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा
#
ECL के क्वार्टर में मिला युवक की शव,परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल,जाँच में जुटी पुलिस
#
कांग्रेस ने शुरू किया महाअभियान ,संगठन में बदलाव की बही बयार !
#
अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने खोला मोर्चा, दो अपराधी गिरफ्तार