Date: 07/12/2025 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा प्रत्याशी आर पी सिंह के नामांकन में पहुंचे मनोज तिवारी, कहा इस बार जनता को मिलेगा...
10/18/2025
62
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Sanjana Singh
Aara :
बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने एडीएम कार्यालय पहुंच कर नामांकन किया। उनके नामांकन में प्रस्तावक के रुप मे बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय और अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी साथ में थे। नामांकन के लिए नामांकन सभा का आयोजन अंबिका सदन मौलाबाग मे हुआ। नामांकन सभा की अध्यक्षता संजय गाँधी काँलेज के प्राचार्य शिक्षाविद हरेकृष्ण उपाध्याय और संचालन जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। बड़हरा विधानसभा एनडीए प्रत्याशी के नामांकन सभा मे दिल्ली के सांसद भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी,जनक राम,उतरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह,विधानपार्षंद जीवन कुमार, उतरप्रदेश के विधायक कमल मलिक मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,सियाराम सिंह,बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय सिःह,संयोजक संजय तिवारी,जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, धीरज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा, युला मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन,जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम,जदयू प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल,लोजपा नेता उपेन्द्र सिंह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद,सिन्हा मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह,सरैया मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह,जैनुल खां आदि थे। दिल्ली सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने नामांकन सभा में अपने भाषण ओर गीतो से वातावरण उल्लास मे भर दिया। उन्होने भारत सरकार और बिहार सरकार की योजनाओं को बताते हुए जंगलराज की भी याद दिलाया और कहा कि आज बिहार आगे बढ चुका है,फिर से हम इसे जंगलराज मे नही खदेड़ सकते है। बड़हरा की जीत से दिल्ली मे हमलोगों का चार इ़च सीना बढेगा। वहीं बिहार सरकार के मंत्री जनक राम,हरी सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार मे विकास नीतीश कुमार का एनडीए सरकार का है।हमे जात-पात नही विकास देखना है।किसी के बहकावे मे नही आना है। हम फिर से बिहार मे एनडीए सरकार बनाएंगे। उतरप्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बड़हरा सहित भोजपुर की सातो सीट एनडीए के झोली मे जाने की बात कही। राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभा के दौरान बड़हरा की जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान सभी मे अपने लोकप्रिय नेता के प्रति अपार प्रेम को देखा गया। पूरे सभा से राघवेन्द्र प्रताप सिंह जिन्दाबाद का नारा गुंज रहा था।जनता मे अपने नेता को माला पहनाने के लिए होड़ मचा था। बड़हरा एनडीए प्रत्याशी सह विधायक ने कहा कि मै आपलोगो का प्रेम देख कर अपने को धन्य हो गया।आज मुझे बड़हरा की जनता से आशीर्वाद मिल गया।मै बड़हरा विधानसभा से सात बार प्रतिनिधित्व किया हूँ लेकिन कभी विधायक के रूप मे नही रहा।मै हमेशा अपने क्षेत्र का सेवा करता रहा और हमेशा मुझे आशीर्वाद मिलता रहा।इसबार भी बड़हरा की जनता मुझे आशीर्वाद दे कर सेवा करने का मौका देगा।मै हमेशा बड़हरा की जनता का आभारी रहूँगा और मै कल भी सेवक था,आज भी सेवक हूँ और कल भी सेवक रहूँगा।वैसा अपने जनता पर विश्वास है। मुझसे कुछ नाराज हो सकते है,मुझसे रूठ सकते है,हो सकता है मुझमे कुछ कमी हुआ होगा,लेकिन वे सभी मेरे है। मै बड़हरा की जनता के विश्वास पर खड़ा उतरूंगा और सबको साथ ले कर चलूँगा।मुझे पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र की जनता का मुझे आशीर्वाद मिलेगा।
कार्यक्रम मे बड़हरा क्षेत्र की हजारो जनता सहित एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध बालू खनन रोकने को अंचल अधिकारी ने चेकनाका निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश
#
PM मोदी ने झंडा दिवस पर वीर सैनिकों को नमन किया,जनता से फंड में योगदान की अपील
#
दुबई नौकरी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, एयरपोर्ट पर फिर क्या हुआ
#
मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ के खिलाफ शिकायत दर्ज
#
बेजुबान जानवर को अपनी बाइक के पीछे बांधकर घसीटते हुए दिखाई दिए,विधायक ने कड़ी कारवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कसियाटांड़ को बड़ी सौगात: मंत्री इरफान अंसारी ने सड़क का शिलान्यास किया, बिहार चुनाव पर दिये बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल...
#
मिडिया की खबर का असर: हाता में विक्षिप्त व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग ने एमजीएम हॉस्पिटल भेजा
#
भजन संध्या के मौके पर प्रसिद्ध भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने अपने गानों पर भक्तो को जमकर झूमाया
#
हर घर स्वदेशी, हर दिल देशी: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने जामताड़ा में दिया जागरूकता का संदेश
#
देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित दो पकड़ायें