Date: 26/12/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स र दार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई 150 वीं जयंती

10/31/2025 6:47:08 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Saba Afrin
 
Dhanbad : हीरापुर धनबाद दुर्गा मंदिर के समीप पटेल चौक पर लौह पुरुष स र दार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई गई। स र दार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। 
For Blood Collection Call – 9263147030 
                  विज्ञापन
स र दार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद (गुजरात) में हुआ था। वे एक सफल वकील थे, जिन्होंने अपनी वकालत की शुरुआत 1900 में की थी। लेकिन 1917 में महात्मा गांधी के प्रभाव में आने के बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन अपनाया और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद, पटेल भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री बने। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने ब्रिटिश शासन के बाद लगभग 560 प्रत्येक रियासी राज्यों को एकीकृत करके आजाद भारत को एक संपूर्ण राष्ट्र रूप दिया। उनके व्यक्तित्व की विशेषताएँ थीं दृढ़ निश्चय, व्यावहारिक नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र-हित पर अग्रिमता। इन गुणों के कारण उन्हें “भारत का लौह पुरुष” कहा जाता है। उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ। पटेल का जीवन आज भी राष्ट्र-एकता, समर्पण और देशसेवा का प्रेरक स्रोत है विशेषकर उस भारत के लिए जो विविधताओं के बीच एकता चाहता है।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए विकाश कुमार की रिपोर्ट