Date: 27/12/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विश्वविधालय को स्वय एक आदर्श संस्था के रूप में विकसित करना होगा - संतोष कुमार गंगवार 

12/26/2025 12:39:08 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : कोयलांचल विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह आज धनबाद के न्यू टाउन हॉल में में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखण्ड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से औपचारिक स्वागत किया गया।दीक्षांत समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गए एकेडमिक प्रोसेशन से हुई, जिसमें कुलसचिव, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी शामिल रहे। इसके बाद अतिथियों के आगमन के साथ ही  कार्यक्रम की शुरुआत हुई।राष्ट्रगान के उपरांत विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा सभागार अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण से भर गया। दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए राजयपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा की इस विष्वविधालय की स्थापना शिक्षकों और छात्रों की दूरिया काम करने के उदेशय से की गई थी। विश्वविधालय को स्वय एक आदर्श संस्था के रूप में विकसित करना होगा। विधार्थियो की समस्या का समाधान करना होगा चाहे वे प्रमाण पत्र का हो या परीक्षा प्रमाण पत्र की। वही राजयपाल ने संवाद की संस्कृति को मजबूत करने पर विशेष  बल दिया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने की। और उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित पाठ्यक्रमों पर विशेष जोर दे रहा है, ताकि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाया जा सके। विश्वविद्यालय में शोध और प्रयोगात्मक कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। कुलपति ने बताया कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विश्वविद्यालय के छात्र निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि नया विश्वविद्यालय होने के बावजूद यहां के शिक्षकों द्वारा अब तक तीन पेटेंट हासिल किए जा चुके हैं, जो अकादमिक गुणवत्ता का प्रमाण है। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
 
संजना सिंह कोयकैचल लाइव डेस्क