Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला की गला दबाकर हुई ह-त्या, उसका पति ही निकला आरोपी
11/1/2025 2:09:56 PM IST
7623
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Ranchi :
राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. महिला की हत्या का आरोपी उसका ही पति है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिरगोंदा स्थित लोहरा कोचा में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि शिबू कच्छप और उसकी पत्नी राहिल कच्छप के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. शिबू को अपनी पत्नी पर ही शक था. शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी में इसी बात को लेकर जबरदस्त झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर शिबू ने अपनी पत्नी राहिल कच्छप की गला दबाकर हत्या कर दी. अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शिबू अपनी बस्ती में ही काफी देर तक छुपा रहा. इधर, आज सुबह जब लोगों को शिबू की पत्नी की मौत की सूचना मिली तब बस्ती में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के द्वारा ही हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई.
For Blood Collection Call – 9263147030
विज्ञापन
इसके बाद सदर डीएसपी संजीव बेसरा और गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे. पूछताछ के दौरान ही पुलिस को यह जानकारी मिल गई कि शिबू के द्वारा ही अपनी पत्नी की हत्या की गई है. थोड़ी देर की खोजबीन के बाद शिबू अपनी ही बस्ती से पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि शिबू और राहिल की शादी साल 2011 में हुई थी. कुछ दिनों से दोनों में काफी लड़ाई झगड़ा हुआ करता था. रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि शिबू को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी अन्य से संबंध है. शक की वजह से ही उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोपी शिबू को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटनास्थल पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लड़कियां मुक्त..
#
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़! प्लेटफॉर्म पर गाय-कुत्तों का जमावड़ा, हादसे की आशंका...
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
कैलाढाब में अवैध पत्थर खदान में हादसा, हाइवा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक