Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
6/8/2026 12:13:14 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad :
बिहार के औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई गई है। हालांकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की तुरंत कार्रवाई के वजह से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के नेल्लौर जिले से श्रद्धालुओं का एक दल धार्मिक यात्रा पर निकला था। यह दल पुरी, देवघर और बोधगया में दर्शन करने के बाद वाराणसी जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित भवानी लाइन होटल के समीप उनकी टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक-ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया। औरंगाबाद जिले के क्लस्टर लीडर (CL) कवि राज ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। उन्होंने आसपास के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सदर अस्पताल से लगभग 12 एम्बुलेंसों को घटनास्थल पर भेजा। कुछ ही समय में एम्बुलेंस और स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू किया। 102 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी और पायलटों ने अत्यंत समर्पण के साथ राहत कार्य संचालित किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार समय पर चिकित्सा सहायता मिलने के कारण कई गंभीर घायलों की जान बचाई जा सकी। दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि हादसे के बाद का पहला घंटा मरीजों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के तेज रिस्पॉन्स और प्रभावी समन्वय के कारण घायलों को इसी महत्वपूर्ण समय में अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उपचार शीघ्र शुरू हो सका। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। बस में फंसे कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक की असावधानी को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। इस संबंध में 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से जुड़े ऑपरेशन मैनेजर धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देना सेवा की प्राथमिकता है। औरंगाबाद की इस घटना में एम्बुलेंस नेटवर्क, प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों और स्थानीय प्रशासन के बेहतर समन्वय का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। जेन प्लस और राज्य सरकार के सहयोग से 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा संचालित हो रही है। यह सेवा राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। औरंगाबाद की इस दुखद घटना में भी सेवा की तत्परता और प्रभावी प्रबंधन के कारण बड़ी संख्या में घायलों को समय पर इलाज मिल सका, जिससे कई परिवारों को अपने प्रियजनों को सुरक्षित वापस पाने की उम्मीद मिली।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लड़कियां मुक्त..
#
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़! प्लेटफॉर्म पर गाय-कुत्तों का जमावड़ा, हादसे की आशंका...
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
कैलाढाब में अवैध पत्थर खदान में हादसा, हाइवा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
#
प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ से NEET-JEE की मुफ्त तैयारी उपायुक्त ने लिया कक्षा संचालन का जायजा...
#
DSPMU में Coders Hub के तहत ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन