Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक

9/10/2026 11:43:07 AM IST

95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  :गया जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय चकजलपा में बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैकबोर्ड की सुविधा नहीं होने की बात सामने आई है। विद्यालय की तस्वीर और वीडियो में शिक्षक बच्चों को ब्लैकबोर्ड की जगह स्कूल के बंद दरवाजे पर लिखकर पढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। यह स्थिति बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैकबोर्ड जैसी जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो पढ़ाई किस तरह संचालित हो रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, वही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,स्थानीय सूत्रों के अनुसार विद्यालय में बेंच की सुविधा को लेकर भी परेशानी है। वहीं, मध्याह्न भोजन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वही इन मामलों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। विद्यालय की व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि विद्यालय का नियमित निरीक्षण होता, तो ब्लैकबोर्ड जैसी बुनियादी सुविधा की कमी पहले ही दूर की जा सकती थी।वही इस मामले मे प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयशंकर सिंह ने बताया कि यह वीडियो मेरे संज्ञान में आया है मामला गंभीर है लेकिन किन परिस्थितियों में ऐसा किया गया  पूरे मामले की छानबीन की जा रही है जांच के बाद यदि कोई दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट