Date: 01/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शाहरुख खान ने फैंस से शेयर किया रा.वन 2 और सुपरहीरो फिल्म बनाने का प्लान
11/3/2025 12:12:21 PM IST
7461
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
Shah Rukh Khan Ra.One 2:
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान बीते रोज़ 60 साल के हो गए. इस खास मौके पर उन्होंने फैन मीट का आयोजन किया, जिसमें वो सैकड़ों फैंस से मिले और कई सवालों के जवाब भी दिए. इस दौरान ही किंग खान ने अपनी साल 2011 की हिट फिल्म रा.वन के सीक्वल के बारे में बात की. रा.वन का निर्देशन अनुवभ सिन्हा ने किया था और इस फिल्म को उस वक्त काफी पसंद भी किया गया था.
रा.वन के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान बोले, “वो एक नए तरह की फिल्म थी और वो मेरे दिल के बेहद करीब थी. अनुभव ने इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की थी. मैं उम्मीद कर रहा था कि ये फिल्म एक नया ट्रेंड शुरू कर देगी. मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि अगर मैं कोई फिल्म बनाउंगा, क्योंकि मेरी पोजिशन यहां अच्छी है, मुझपर ऊपर वाले की कृपा है, तो मुझे ऐसी चीज़ बनानी चाहिए जिससे मैं दूसरों को ऐसी फिल्में बनाने कि लिए प्रेरित कर सकूं. क्योंकि ये हमारे देश के लिए बहुत जरूरी है।
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
रा.वन बनाने का क्या था मकसद?
आगे शाहरुख कहते हैं, “जब मैं रा.वन बना रहा था तो मुझे लगा था कि सब कहेंगे कि ‘ये तो एक सुपरहीरो फिल्म है’. सिर्फ एक सुपरहीरो फिल्म ही नहीं बल्कि ये विजुअल इफेक्ट के बारे में भी थी. स्टूडियो यहां आएंगी, और बहुत सारी चीज़ें बदल जाएंगी. इसलिए हां, ये उम्मीदों पर उस तरह से खरी नहीं उतरी. पर एक फिल्म के तौर पर इसने काफी अच्छा किया. मुझे लगता है कि उस वक्त भी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था.”
शाहरुख ने इस दौरान कहा कि अगर ये फिल्म इस जमाने में बनती तो लोग इसे और ज्यादा पसंद करते. उन्होंने कहा कि उस वक्त उसमें कुछ ऐसी चीज़ें थीं, जैसे प्लेस्टेशन, वीडियो गेम या आईपैड्स, उस वक्त लोग इन चीज़ों से ज्यादा वाकिफ नहीं थे. अब हम इन सब के बारे में बहुत कुछ जानते हैं. अब तो हर किसी के पास स्मार्टफोन हैं. उस वक्त ऐसा नहीं था. आज के जमाने में फिल्म लोगों को और ज्यादा समझ आती.
रा.वन 2 पर क्या बोले शाहरुख
इस दौरान शाहरुख ने रा.वन के सीक्वल के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “हां, अगर अनुभव कभी इसका फैसला करें तो (सीक्वल बन सकता है)…क्योंकि वही वो शख्स हैं, जिन्होंने फिल्म बनाई थी. और मुझे लगता है कि बस वही इसे फिर से बना सकते हैं. हमने उस फिल्म पर बहुत मेहनत की थी. और अगर ऊपर वाले ने चाहा और कभी वक्त सही रहा, तो हो सकता है कि हम इस फिल्म को फिर से बनाएं. अब तो ये और आसान ही है.”
रा.वन का बजट 130 करोड़ रुपये था. उस वक्त ये बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म में से थी. इसमें शाहरुख के अलावा करीना कपूर खान और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 206 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ड्यूटी और मस्ती साथ साथ :राजगंज थानाप्रभारी ने लगाया ठुमका ,वीडियो हुआ वायरल
#
OTT पर Matka King का छायेगा जादू, विजय वर्मा की नई वेब सीरीज की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
#
खजूर इतवार पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, प्रेम और शांति का दिया संदेश।
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का धूमधार प्रचार ,वार्ड 30-31 पहुंच लिया हाजी अफजल खान का आशीर्वाद,कहा ...
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीआरपीएफ प्लाटून को मिला प्रथम पुरस्कार
#
दरीदा मौजा के 200 एकड़ जमीन घेराबंदी का मामला फिर पकड़ा तूल, धनबाद सांसद ढुलू महतो पर स्थानीय रैयतों ने लगाया आरोप, कहा ...