Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म
5/5/2026 1:31:08 PM IST
193
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
नई दिल्ली :
मौजूदा समय में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाल 2026 में विजय की राजनीतिक पार्टी टीवीके ने जीत का परचम लहराया है। इलेक्शन जीतने के बाद अब ओटीटी पर विजय की एक पुरानी फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में आ गई है।
7 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाली विजय थलापति की वह फिल्म फिलहाल ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।
ओटीटी पर छाई विजय की ये फिल्म :
विजय थलापति की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी का डायरेक्शन मशहूर साउथ फिल्ममेकर एटली ने किया था और इसमें लीड रोल में लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आई थीं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म बिगिल (Bigil) की जा रही है।
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के तौर पर विजय थलापति की बिगिल ने उस वक्त क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस सबका दिल जीता था। अपनी शानदार कहानी के दम पर विजय की ये मूवी कमर्शियल तौर पर काफी सफल साबित हुई थी। अब 7 साल बाद मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ये मूवी टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है, जो ये बताने के लिए काफी है कि अब भी बिगिल को देखना फैंस पसंद कर रहे हैं।
बात की जाए बिगिल की सक्सेस के बारे में तो विजय थलापति की ये मूवी उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी तमिल फिल्म बनी थी, जबकि पहले स्थान पर प्रभास स्टारर शाहो रही थी। विजय की इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 280 करोड़ के पार रहा था।
बिगिल की आईएमडीबी रेटिंग :
फिल्म बिगिल की चर्चा इतनी अधिक क्यों की जाती है, इसके अंदाजा आप मूुवी को मिली आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। विजय थलापति की बिगिल को आईएमडीबी से 6.7/10 रेटिंग हासिल हुई है, जो इस फिल्म की लोकप्रियता के बारे में गवाही देती है। बता दें कि विजय के करियर की सबसे शानदार मूवीज में भी इसका नाम शुमार रहता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ज्ञानदीप बाल विकास विद्यामंदिर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ,खेलों के जरिए बच्चों में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का प्रयास....
#
गांधी जयंती पर छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान,अपर्णा पब्लिक स्कूल में सत्य अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श अपनाने का लिया संकल्प....
#
रामकृष्ण मिशन आश्रम के आचार्यों ने विद्यार्थियों को ‘Rebuild India Competition’ के लिए किया प्रेरित!, विद्यार्थियों को दिए सन्देश....
#
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....
#
सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी हत्याकांड :एसडीपीओ राजेश शर्मा,शाहपुर इंस्पेक्टर राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज
#
अनियंत्रित हाइवा ने मचाई तबाही, कई वाहनों को कुचलते हुए घर में घुसी कार
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 14वें परीक्षा नियंत्रक बने एलबी सिंह,पदभार ग्रहण करते ही कहा ...
#
डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
#
राजकीय श्रावणी मेला 2026 का विधिवत उदघाटन मंत्री सुदिव्य कुमार और दीपिका पांडेय सिंह ने किया, AI आधारित तकनीक और डिजिटल शिकायत निवारण की व्यवस्था पर फोकस