Date: 19/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मजदूर संघ का सत्याग्रह में बीसीसीएल प्रबंधन पर भड़के संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, कहा बोर्ड बैठक में श्रमिक हित में बनाई जाती है नीतियां,लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही ..
4/2/2026 11:35:12 AM IST
103
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Anchor:-
बीसीसीएल के मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग को लेकर जनता मजदूर संघ ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर सामूहिक उपवास सत्याग्रह और धरना शुरू किया। संघ के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि कोल इंडिया की बोर्ड बैठकों में श्रमिक हित में नीतियां तो बनाई जाती हैं, लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में यह नियम बनाया गया था कि मृत श्रमिकों के आश्रितों को 86 दिनों के भीतर नए एसओपी के तहत नियोजन दिया जाएगा, लेकिन 2026 तक एक भी मामले में इस नियम का पालन नहीं किया गया। अभिषेक सिंह ने दावा किया कि वर्तमान में बीसीसीएल में लगभग 1400 से 1500 नियोजन के मामले लंबित हैं। यही नहीं उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नियोजन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और घूसखोरी चरम पर है जिसके कारण पात्र आश्रितों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियोजन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कोयला उत्पादन ठप करने जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन की होगी। धरना स्थल पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए और सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द समाधान निकालने की मांग की। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक आश्रितों को न्याय नहीं मिलता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास और जनता की आवाज से रेल सेवा को मिली अनुमति- सांसद
#
ज्योति मांझी पर हुए हमले से भड़के जीतन राम मांझी, 8 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
#
बहुसांस्कृतिक समाज में सुशासन और सामाजिक परिवर्तन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
#
शिष्टमंडल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में JDU ने किया निरक्षण,कहा...
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पहुंचे गया, शराबबंदी को लेकर कहा...
#
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से होटल में लगी आग,मची अफरा तफरी ,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म एंटनी का छायेगा जादू, शूटिंग जारी
#
8th पे कमीशन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिर लगा झटका