Date: 01/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
11/5/2025 11:26:02 AM IST
7478
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Jamshedpur :
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सुबह से ही स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाया। कार्तिक पूर्णिमा, जिसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार आज 5 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है और पूरे वर्ष के गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है। जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी संगम स्थल पर, जहां स्वर्णरेखा और खरकई का मिलन होता है, सुबह के ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे शीतल जल में डुबकी लगाते नजर आए, जबकि घाटों पर उत्सव का खास माहौल छाया रहा। डुबकी के बाद परंपरा के अनुसार भगवान विष्णु, शिव और मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई। कई भक्तों ने तिल, चावल, फल, वस्त्र और अन्न जैसे आवश्यक वस्तुओं का दान-पुण्य किया, जो इस दिन अक्षय फल प्रदान करने वाला माना जाता है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ड्यूटी और मस्ती साथ साथ :राजगंज थानाप्रभारी ने लगाया ठुमका ,वीडियो हुआ वायरल
#
OTT पर Matka King का छायेगा जादू, विजय वर्मा की नई वेब सीरीज की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
#
खजूर इतवार पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, प्रेम और शांति का दिया संदेश।
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का धूमधार प्रचार ,वार्ड 30-31 पहुंच लिया हाजी अफजल खान का आशीर्वाद,कहा ...
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीआरपीएफ प्लाटून को मिला प्रथम पुरस्कार
#
दरीदा मौजा के 200 एकड़ जमीन घेराबंदी का मामला फिर पकड़ा तूल, धनबाद सांसद ढुलू महतो पर स्थानीय रैयतों ने लगाया आरोप, कहा ...