Date: 17/11/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विवादित पत्थर खदान पर खूनी संघर्ष, चली गोलियां, आधा दर्जन लोग घायल

11/11/2025 10:43:07 AM IST

42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड क्षेत्र के दलिया स्थित विवादित पत्थर माइंस में आज दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार, यह पत्थर खदान कई वर्षों से बंद थी, लेकिन हाल ही में बिहार के नवादा जिले से आए एक संचालक ने बिहार गुंडों के सहारे खदान का संचालन शुरू कर दिया था। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो संचालक पक्ष के लोगों ने मारपीट और गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि खदान को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। आज  सुबह मामला फिर गरमाया और देखते ही देखते स्थिति हिंसक झड़प में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद दलिया और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट