Date: 24/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कल से दौड़ेगी पटना मेट्रो,CM नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन
10/5/2025 11:06:40 AM IST
7467
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो का लंबा इंतजार सोमवार को खत्म होने जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल पटना मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. आपको बता दें कि बीते कई सालों से पटना वासी मेट्रो का इंतजार कर रहे थे, जो कि अब कल पूरा होने वाला है. मेट्रो के शुरू होने से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. वहीं, लोगों के एक जगह से दूसरी जगह जाने पर समय और पैसे दोनों की बचत होगी. मेट्रो के उद्घाटन को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
पटना शहर के लोगों के लिए मेट्रो सफर का सपना अब 6 अक्टूबर से साकार होने जा रहा है. पहले फेज में रेड लाइन के तीन स्टेशनों के बीच लगभग 9 किलोमीटर की मेट्रो लाइन का सफर शुरू किया जा रहा है. इस 9 किलोमीटर में ISBT, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन शामिल होंगे. शनिवार को ही मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने पटना में मेट्रो परिचालन के लिए पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को हरी झंडी दे दी।
पटना मेट्रो का संचलान
इसके बाद ही नगर विकास विभाग ने पटना मेट्रो के उद्घाटन के लिए 6 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है. आपको बता दें कि ट्रायल रन भी पूरा हो चुका है. शुरुआती दौर में पटना मेट्रो की रफ्तार की बात करें तो ये करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. फिलहाल ट्रेन में तीन बोगियां ही होंगी, जिसकी 1000 यात्रियों की क्षमता होगी. तीन बोगियों में 138 यात्रियों के बैठने की जगह होगी, जबकि 900 यात्री खड़े होकर सफर कर सकते हैं।
मेट्रो में होंगे 360 डिग्री वाला कैमरे
पटना मेट्रो की हर बोगी में 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे. सभी बोगी में इमरजेंसी बटन और माइक भी होगा. जिसकी आवाज ड्राइवर तक जाएगी. आपको बता दें कि पटना मेट्रो निर्माण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 फरवरी 2019 को आधारशिला रखने के बाद हुई थी. पटना मेट्रो का पहला चरण नवंबर 2020 में शुरू हुआ, जबकि निर्माण के लिए पाइलिंग दिसंबर 2020 में शुरू हुई थी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
#
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
#
DMF योजनाओं की हुई समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कई निर्देश
#
भरत तिवारी हत्याकांड :एसडीपीओ राजेश शर्मा,शाहपुर इंस्पेक्टर राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज
#
आस्था के आँगन में पारदर्शिता की अग्निपरीक्षा: राम मंदिर चढ़ावा विवाद ने उठाए भरोसे और प्रबंधन पर सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर सड़क के धंस जाने एवं गैस रिसाव की घटना पर व्यक्त की गहरी चिंता ,BCCL के सीएमडी और धनबाद डीसी से फोन पर की बात ,कहा ...
#
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी हुई तेज ,इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय किया नामांकन
#
"केंदुआ बंद से थमा कारोबार: 'साजिश' के आरोप के बीच धनबाद–बोकारो रोड खोलने की मांग तेज"
#
ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: फैंसी नंबर प्लेट पर कार्रवाई, अब पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
#
डिंपल यादव का AAP सांसदों पर हमला, कहा- गद्दार हैं राघव चड्ढा और...