Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूर्व प्रधान और पत्नी की हत्या, जमीनी विवाद व राजनीतिक रंजिश की आशंका
11/23/2025 11:38:32 AM IST
7662
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में सुबह-सुबह दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया, जहां पर पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई. पूर्व प्रधान का शव उनके घर के बरामदे के बाहर पड़ा मिला. वहीं प्रधान की पत्नी का शव खून से लथपथ घर के बाहर झाड़ियां में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
ये मामला श्रावस्ती के थाना इकौना के खावा पोखर गांव से सामने आया है, जहां पूर्व प्रधान शौकत अली और उनकी पत्नी वसीला की निर्मम हत्या कर दी गई. पूर्व प्रधान शौकत अली का शव उन्हीं के घर के अंदर और उनकी पत्नी वसीला का शव घर के बाहर झाड़ियों में खून में लथपथ हालत में मिला. परिजन का कहना है कि उनका काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था. ऐसे में आशंका जताई जा रहा है कि जमीनी विवाद में ही उनकी हत्या की गई है।
राजनीतिक रंजिश की भी आशंका
हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि प्रधान आने वाले पंचायती चुनाव में चुनावी मैदान में भी थे. ऐसे में हो सकता है कि किसी ने राजनीतिक रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया हो. अब पुलिस और फॉरेंसिक टीम सभी पहलू को देखते हुए बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं एक घर में दो हत्याओं के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रधान शौकत अली का किसी से जमीनी विवाद चल रहा था. इसी विवाद में उनकी हत्या की गई. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है. पुलिस हत्या की असल वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रधान और उनकी पत्नी की राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या की गई है या फिर कोई और वजह थी. जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लड़कियां मुक्त..
#
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़! प्लेटफॉर्म पर गाय-कुत्तों का जमावड़ा, हादसे की आशंका...
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
कैलाढाब में अवैध पत्थर खदान में हादसा, हाइवा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक