Date: 23/11/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अनियंत्रित हाइवा घर पर पलटा,सो रहें पिता-पुत्री की मौत

11/23/2025 4:53:09 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Seraikela :सरायकेला के हुदु पंचायत क्षेत्र के पालोबेड़ा ग्राम में एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा अनियंत्रित हाइवा ट्रक अचानक बिरबल मुर्मू के घर पर पलट गया। जिससे घर के अंदर में सो रहे बिरबल मुर्मू और उनकी दो वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बिरबल की पत्नी शेफाली मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए एमजीएम हॉस्पिटल भेजा, जहां इलाज चल रही हैं। सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया प्रशासन के लोग समझाने का प्रयास कर रहा है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट